उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी कर दी तेज….

कासगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी द्वारा आगामी चार से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। जनपद के 14 मंडलों में मंडल अध्यक्ष भी अभियान को सफल बनाएंगे। इसके अलावा सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी भी गांवों व बूथों पर पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे।
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि गांव चलो अभियान आगामी चार से 11 फरवरी तक चलेगा। अभियान में प्रत्येक व्यक्ति, लाभार्थी से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा करनी है।

उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, जिला पदाधिकारी प्रवासी सहित वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि गांव चलो अभियान के लिए बूथ स्तर पर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। भाजपा का प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, गौरीशंकर शर्मा, नीरज शर्मा, अनिल पुंढीर, राजवीर सिंह भल्ला, सतेंद्र कश्यप बॉबी, हीरालाल कश्यप ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। गांव चलो अभियान का संयोजक संजय सोलंकी औऱ सहसंयोजक सतेंद्र कश्यप बॉबी, रविन्द्र ब्रह्मचारी बनाये गए। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button