देश

भाजपाइयों व केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्व. बलीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

जगदलपुर । भाजपाइयों ने बस्तर के पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया। शनिवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पॉवर हाऊस रोड में स्थित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं स्व. बलीराम कश्यप के पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष भानपुरी फरसागुडा में आयोजित होने वाले 2 दिवसीय मानस महोत्सव में उनके निवास स्थान पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, स्व. बलीराम कश्यप जननेता थे, जो हमेशा जनता से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देते थे, और बस्तर का सतत विकास ही उनका संकल्प व सपना था, जिसे साकार करने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि स्व बलीराम सदैव कार्यकर्ताओं के आदर्श रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि बस्तर को विकास की दौड़ में अग्रणी रखने में स्व. बलीराम कश्यप का महती योगदान है। भाजपा कार्यकर्ता उनके बतायें मार्ग पर चलें, यही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button