भाजपा ने साधा कांग्रेस सरकार पर निशाना

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के आने के बाद कई बड़े बदलाव किए जा रहे है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने कर्नाटक में पिछली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुबंध के आधार पर की गई सभी भर्तियों को रद्द करने का आदेश दिया। अनुकंपा के आधार पर रखे गए प्रवीण नेतारू की पत्नी की भी नौकरी चली गई है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। मारे गए भाजपा युवा मोर्चा नेता की पत्नी नूतन कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय में अनुबंध के आधार पर ग्रुप सी पद की पेशकश की गई थी। उन्होंने ड्यूटी पर रिपोर्ट की और मंगलुरु में काम करने की अपनी प्राथमिकता के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त किया।
भाजपा ने अपने ट्वीट में दो बार कांग्रेस पार्टी का नाम लिया है। नेतरू की 26 जुलाई, 2022 को हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। प्रारंभिक जांच ने संकेत दिया था कि नेतरू की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। तीन हमलावरों समेत 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।






