देश

भाजपा 2024 में केंद्र में दोबारा सरकार बनाएगी: कविता जैन

सोनीपत । पूर्व मंत्री डा. कविता जैन ने रविवार को देवनगर, जोगी चौपाल तथा कोट अधु बिरादरी धर्मशाला में पन्ना प्रमुख को निमंत्रण बांटे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 में दाेबारा केंद्र में सरकार बनाएगी। यह पन्ना प्रमुखों की शक्ति से होगा। इसीलिए हर बूथ पर कार्यकर्ता को आमंत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा प्रभारी एवं त्रिपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव पन्ना प्रमुखों को 2024 में चुनाव जीतने की रणनीति बताएंगे। प्रभु नगर मंडी, पुरानी गुड मंडी, वेस्ट राम नगर, देवडू रोड पर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण पत्र वितरित अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि 2024 में सत्ता की दावेदारी करने वाले राजनीतिक दलों के प्रदेश पदाधिकारी तक तय नहीं हुए हैं। भाजपा हर घर तक पकड़ बना चुकी है। इसलिए किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास पन्ना प्रमुख की रणनीति का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button