देश

भाजपा परिवार द्वारा संचालित पार्टी के साथ नहीं करेगी गठबंधन

कांग्रेस ने शनिवार को वंशवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार हमलों का जवाब देते हुए उन्हें यह घोषणा करने की चुनौती दी कि भाजपा किसी भी ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी जिसे वह “परिवार द्वारा संचालित” मानती है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को राजनीति में परिवारों और वंशवाद के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक परिवारों के लोगों से भरी हुई है। प्रधानमंत्री अगले लोकसभा चुनाव से पहले सामने आएं और घोषणा करें कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, जो उनके अनुसार एक परिवार संचालित पार्टी है।

भाजपा पर वार
कांग्रेस नेता ने कहा कि साहस दिखाने दो…आत्मविश्वास दिखाने दो। आज उनके पास (लोकसभा में) 303 सीटें हैं। उन्हें यह घोषणा करने से कौन रोकता है कि, एक नीति के रूप में, भाजपा एक परिवार द्वारा संचालित पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी? उसे एक उदाहरण स्थापित करने दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ज्ञानी को ज्ञानी मिलते हैं, लेकिन BJP के शीर्ष नेतृत्व को ठग मिल रहे हैं। वो ठगों के चुंबक हैं। ठग उनके आस-पास रहते हैं, उनका नाम इस्तेमाल करते हैं, अपने विजिटिंग कार्ड्स में उनके कार्यालयों का नाम लगा देते हैं। पिछले कुछ साल में जितने ठग पकड़े गए, वो सब BJP नेतृत्व के करीबी होने का दावा करते हैं।

मोदी ने किया था हमला
नरेन्द्र मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस को तेलंगाना के लिए ‘घातक’ करार देते हुए शनिवार को भ्रष्टाचार व परिवारवाद के मुद्दों पर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला और दावा किया कि इस दक्षिणी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबका पत्ता साफ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी कांग्रेस का भ्रष्टाचार पूरे देश ने देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button