देश

राज्यपाल से ब्रह्मकुमारी निर्मला ने की मुलाकात

रांची । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से गुरुवार को रांची के प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने राजभवन में मुलाकात की। निर्मला बहन ने इस दौरान राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

दूसरी ओर राज्यपाल ने गुरुवार को डॉ. अरुण मिश्रा द्वारा रचित पुस्तक थैंक यू कैंसर के द्वितीय संस्करण का राजभवन में विमोचन किया। लेखक डॉ. अरुण मिश्रा स्वयं एडवांस स्टेज कैंसर मरीज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button