विदेश

आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू

मलेशिया में आम चुनाव के लिए शनिवार को औपचारिक रूप से प्रचार अभियान शुरू हो गया। इस महीने की 19 तारीख को होने वाले चुनाव में पता चलेगा कि बरिसन नेशनल (बीएन) या नेसनल फ्रंट गठबंधन की वापसी होगी या फिर राजनीतिक सुधारकों को एक बार फिर जीत मिलेगी, जिसके नेता अनवर इब्राहिम लंबे समय से प्रधानमंत्री बनने की आस लगाए हुए हैं।
यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) के नेतृत्व वाला बरिसन नेसनल गठबंधन 1957 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से देश की सत्ता पर काबिज रहा, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते 2018 के चुनाव में उसे अनवर के गठबंधन पकतन हर्पन (पीएच) से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस चुनाव के बाद एक समय शक्तिशाली रहे यूएमएनओ के नेताओं को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाना पड़ा, जिसके बाद मलेशिया में बदलाव की उम्मीद जगी, लेकिन दलबदल के कारण 2020 की शुरुआत में पीएच सरकार गिर गई और एक बार फिर यूएनएमओ सत्ता में आ गया।

अनवर और 97 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद समेत विभिन्न उम्मीदवारों ने शनिवार को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके साथ ही 14 दिन तक चलने वाले प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button