उत्तर प्रदेश

अदालत ने लगाया संजय सिंह पर एक लाख का जुर्माना…

लखनऊ:  आम आदमी पार्टी को यूपी में एक और झटका लगा है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर जिला अदालत ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना तत्कालीन जल शक्ति मंत्री सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रम फ़ैलाने और उन्हें घोटाले का आरोपी बताकर उनकी छवि को नुकसान पहुँचाने को लेकर संजय सिंह पर लगाया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने तत्कालीन मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया अकाउंट से सारे मेसेज हटाने का भी आदेश दिया है।

बता दें कि संसद सदस्य संजय सिंह को कोर्ट ने जुर्माने की राशि पूर्व मंत्री को देने का आदेश दिया है। अपने ऊपर लगे आरोपों से आहत तत्कलीन मंत्री ने इसके खिलाफ एक मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जल शक्ति विभाग में मंत्री के कार्यकाल के दौरान सांसद संजय सिंह ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगाए थे। बता दें कि आप सांसद संजय सिंह भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट की तरफ से कई पेज का निर्णय पूर्व मंत्री के मामले में दिया गया है। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान अदालत में संजय सिंह के अधिवक्ता पूर्व मंत्री के ऊपर लगाए गए आरोपों से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज नहीं पेश कर सके। ,जिसपर अदालत ने नाराजगी भी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button