अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी
पति ने लाठी-डंडों से पीटकर की पत्नी की हत्या

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। थाना हैदरगढ़ अंतर्गत भेंतव्वा गांव में भोला नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जिसके संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाना हैदरगढ़ के भेंतव्वा गांव में रहने वाले भोला ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी से हुई कहासुनी के बाद नाराज होकर उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी सोमवार को ग्रामीणों ने थाना हैदरगढ़ पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपी पति भोला को गिरफ्तार कर लिया है।






