देश

कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जगदीश सिपहिया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की प्रार्थना की। अपने शोक संदेश में सुक्खू ने कहा कि जगदीश सिपहिया कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और पार्टी में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button