देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ाई गई

पश्चिम बंगाल– प्रतिबंधित संगठन ‘कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ (केएलओ) की गतिविधियों में अचानक वृद्धि का संकेत मिलने के बाद उत्तर बंगाल के छह दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केएलओ द्वारा बनर्जी को कथित तौर पर धमकी देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सुरक्षा उपाय कड़े किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने राज्य पुलिस को केएलओ की गतिविधियों में वृद्धि के बारे में आगाह किया है, जिसकी उत्तर-पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य असम में मौजूदगी है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सुरक्षा उपाय कड़े किए गए हैं। हालांकि, जब भी मुख्यमंत्री यात्रा करती हैं तो सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करना एक नियमित प्रक्रिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button