मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज आज सिंगरौली में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (बुधवार को) सिंगरौली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बैढ़न में संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ करेंगे और सरई में विकास पर्व के अंतर्गत रेहंद सिंचाई परियोजना एवं अन्य कार्यों का शिलान्यास/भूमि-पूजन करेंगे।
तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री चौहान बैढ़न में आज सुबह 10 बजे रामलीला मैदान से संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे यात्रा में शामिल होने वाले संतों का सम्मान भी करेंगे। संतों द्वारा मुख्यमंत्री को संत रविदास की जन्म-भूमि की मिट्टी एवं गंगाजल भेंट की जाएगी।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सरई में शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के सम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।






