देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी में करेंगे जनसभा

झांसी । निकाय चुनाव-2023 के प्रथम चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस बीच आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए झांसी पहुंचेंगे। दो मई को पहले चरण का प्रचार थमने से कुछ समय पहले वे झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे करीब एक घंटा झांसी में रहकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। यहां से वे झांसी के अलावा पूरे बुंदेलखंड को साधने की कोशिश करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक व मुख्यमंत्री योगी बुन्देलखण्ड की हृदय स्थली झांसी में सभा को संबोधित करने से पूर्व वह सुबह पहले गोरखपुर उसके बाद प्रयागराज के लूकर गंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:15 बजे झांसी के पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे क्राफ्ट मेला मैदान पर बनाए गए सभा स्थल पर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 2 बजकर 5 मिनट पर वह सभा स्थल से वापस झांसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से उनका उड़नखटोला लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा।

राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो वह झांसी में जनसभा कर पूरे बुन्देलखण्ड की नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत की सभी 52 सीटों को साधने के प्रयास करेंगे। जबकि अन्य राजनैतिक दलों के कोई भी बड़े पदाधिकारी प्रचार प्रसार के लिए नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button