सचिव ने ग्राम प्रधान पर दर्ज कराया मुकदमा, प्रधान संगठन मिला एसएसपी से

झांसी । ग्राम प्रधान के विरुद्ध पंचायत सचिव ने मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद आज ग्राम प्रधान संगठन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खट खटाया और मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार लगाई। वहीं सचिव को भ्रष्ट अधिकारी बताते हुए पैसे मांगने का वीडियो देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की।
कटेरा देहात के ग्राम प्रधान लाखन सिंह पर उनके ही ग्राम पंचायत के सचिव ने आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में मामला कटेरा थाने में दर्ज कराया गया। जिसके बाद आज प्रधान संगठन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा। जहां प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की।प्रधान संगठन ने बताया कि उक्त सचिव एक भ्रष्ट अधिकारी है जिसका पैसे मांगते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। आवासों के नाम पर पैसे न देने का जब विरोध किया तो सचिव ने ग्राम प्रधान पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।






