निकाय चुनाव पर निगरानी रखने को कांग्रेस ने बुंदेलखंड में नियुक्त किया पर्यवेक्षक

बांदा ।नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बुंदेलखंड के सभी जनपदों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों को इसमें शामिल किया है।
जारी की गई सूची में जालौन जनपद की नगरपालिका जालौन में श्रीमती उर्मिला खाबरी, नगरपालिका कालपी में सुरेंद्र सरसेला पूर्व विधायक, इसी जिले की कालपी नगर पालिका में राजीव नारायण मिश्रा व सरिता वर्मा पर्यवेक्षक बनाई गई हैं।
इसी तरह जनपद झांसी की नगरपालिका मऊरानीपुर में संजीव निरंजन, नगरपालिका गुरसराय में शिव नारायण सिंह परिहार, नगर पालिका समथर में पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास नगर पालिका ललितपुर में पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास पर्यवेक्षक होंगे। हमीरपुर जनपद में राठ नगर पालिका अनुज मिश्रा, इसी जिले की मौदहा नगर पालिका में अमर सिंह जागिड और नगर पालिका हमीरपुर ब्रजराज अहिरवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।