देश

जेपी नड्डा की छवि खराब कर रहे कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर : हर्ष महाजन

शिमला । भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिलासपुर गोलीकांड में नाम आने पर बंबर ठाकुर पूरी तरह से बौखला गए हैं और वह जगत प्रकाश नड्डा के बारे में सत्य और तथ्य से परे टिप्पणी कर रहे हैं।

हर्ष महाजन ने रविवार को एक बयान में कहा कि बंबर को लगता है कि जनता का ध्यान भटकाकर झूठ की दुकान खोलकर अपनी काली छवि को साफ कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं। अब तो कोई सवाल ही नहीं उठाता, जिससे यह साबित हो सके कि कांग्रेस की नेता स्वच्छ छवि के है, आज से पहले बिलासपुर में जितना भी सामाजिक वातावरण खराब था तो वह केवल इसी कांग्रेस के नेता की वजह से हुआ है। इनके ऊपर कुल मिलाकर 30 अपराधिक मामले चल रहे हैं।

हर्ष महाजन ने बिलासपुर के एसपी विवेक चहल के हवाले से कहा कि बंबर ठाकुर के बेटे ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन याचिका रद्द हो गई है। पुलिस का मानना है कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बेटा गोलीकांड का मुख्य आरोपी है, पुलिस गिरफ्तारी के लिए आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button