देश

कांग्रेस नेताओं ने रांची लोकसभा सीट से आईएनडीआईए को जीत दिलाने का लिया संकल्प

Listen to this article

रांची । लोकसभा चुनाव को लेकर रांची जिला कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक कांग्रेस भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने कहा कि देश की राजनीतिक स्थिति भयावह है। यह सिर्फ एक आम चुनाव नहीं, बल्कि देश के संविधान बचाने का चुनाव है। देश की सामाजिक समरसता को बचाए रखने का चुनाव है। इसीलिए सभी नेताओं को गांव-गांव जाकर कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी से संबंधित कार्ड को प्रत्येक घर तक पहुंचाना होगा। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों ने सुझाव दिये। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि रांची लोकसभा में आईएनडीआईए की जीत हर हाल में सुनिश्चित करनी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र के स्थापित नेता हैं। आप इस चुनावी युद्ध में जोर-शोर से लग जांए। देश को बचाने के लिए कांग्रेस के एक-एक नेता को पंचायत एवं बूथ स्तर पर जनसम्पर्क अभियान चलाकर जनता को जागरूक करना होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप तुलस्यान ने कहा कि अब चुनाव में समय बहुत कम है। हम सबको पूरी ताकत झोंक देनी है ताकि लोकसभा की जीत सुनिश्चित हो।

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. इलियास मजीद ने किया। बैठक में दीपा उरांव,जसीम अंसारी, राजेंद्र सिंह मुंडा, सुधा देवी, अर्चना मिश्रा, नागेश्वर महतो, महताब आलम, गौरीशंकर महतो, मदन मोहन मिश्रा, मीनू सिंह, चंदन बैठा, रश्मि पिंगुआ, सुनील उरांव, रमेश पांडे, जफर इमाम, रीता चौधरी, माधो कच्छप, रफीक खान, रामदेव सिंह, जफर इमाम, जगदीश चंद्र महतो, मिथलेश तिवारी, बिनोद साहू, मिथलेश मुण्डा आदि नेताओं ने भी विचार रखे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button