देश
कांग्रेस का संगठन बस्तर में मजबूत – कुमारी सैलजा

जगदलपुर । कांग्रेस के पहले संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने बस्तर पंहुची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, चुनाव नजदीक है, इसके लिए हम तैयार हैं। कांग्रेस का संगठन बस्तर में मजबूत है, हम एक साथ मिलकर काम करते हैं, इसलिए चुनाव जीतते भी हैं। उन्होने कहा कि जब प्रियंका गांधी बस्तर प्रवास में आई थीं तो यहां के लोगों ने उन्हें अपना बहुत प्यार दिया, और भरोसे का सम्मेलन को सफल बनाया था, लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी में है।
उन्होंने कहा कि, भाजपा की राजनीति अलग है, हम काम करते हैं और वे लोग गलत बात करते हैं, झूठ फैलाते हैं। हम लोगों के सेवा करने में विश्वास रखते हैं, भाजपा के नेता भ्रम फैलाते हैं। हिमाचल हो या कर्नाटक हमने साथ मिलकर काम किया है। इन दोनों जगह हमारी सरकार बनी है।