उत्तर प्रदेश

नगर निगम में उपनेता सदन बने पार्षद सुरेंद्र कुमार विश्नोई

मुरादाबाद । भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने सोमवार को बताया कि हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में नगर निगम में भाजपा के 35 पार्षद और भाजपा के महापौर प्रत्याशी विजयी हुए हैं। नगर निगम में भाजपा पार्षदों की नवगठित समिति में निर्विरोध पार्षद बने सुरेंद्र कुमार विश्नोई को उपनेता सदन मनोनीत किया गया। इसके साथ ही पार्षद कुलदीप नारायण सिंह मुख्य सचेतक, पार्षद विशाल सिंह गोलू सचेतक, पार्षद शिव प्रसाद शर्मा उर्फ विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष और पार्षद कमला वर्मा को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

नगर निगम में भाजपा पार्षद गांव की नव गठित समिति में नव मनोनीत पदाधिकारियों को महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, नत्थू राम कश्यप, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता समेत सभी भाजपा पार्षदों, मंडल अध्यक्षों, महानगर पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button