उत्तराखंड
डीएम और एसएसपी ने गंगा पूजन कर कांवड़ यात्रा का किया विधिवत शुभारंभ

हरिद्वार । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने संयुक्त रूप से हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक कर विधिवत रूप से कांवड़ मेला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और एसएसपी सहित शासन, प्रशासन के विभिन्न अधिकारी गंगा जली लेने हरकी पैड़ी पहुंचे कांवड़ियों को पेयजल की बोतलें, फलाहार वितरित किए। सभी ने सकुशल कांवड़ यात्रा की मां गंगा से कामना की। कार्यक्रम के दौरान गंगा सभा के प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






