टॉप न्यूज़ट्रेंडिंगवायरल

बुजुर्ग किसान दंपति ने खींचा हल, वीडियो देख भावुक हुए सोनू सूद बोले: नंबर भेजिए, हम बैल भेजते हैं

जन एक्सप्रेस लखनऊ:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मार्मिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग किसान दंपति खेत में खुद बैल बनकर हल खींचते नजर आ रहे हैं। खेत की जुताई के लिए संसाधनों की कमी के चलते ये दंपति मजबूरी में यह कठिन कार्य कर रहे हैं। वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है और किसानों की दुर्दशा पर सवाल उठा रहा है।

इस वीडियो ने बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद का भी ध्यान खींचा। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा, “आप नंबर भेजिए, हम बैल भेजते हैं।” सोनू सूद के इस संवेदनशील और तत्पर जवाब की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

यह वीडियो न केवल ग्रामीण भारत की वास्तविक तस्वीर दिखाता है, बल्कि यह भी उजागर करता है कि आज भी कई किसान बुनियादी संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद जैसे लोगों की संवेदनशीलता और तत्परता एक उम्मीद की किरण है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है और समाज इस मुद्दे को किस तरह गंभीरता से लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button