कानपुर

मां गंगा की महाआरती में शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। मां गंगा की महाआरती के आयोजन में गुरुवार को बड़ी संख्यां में श्रद्धालु शामिल हुए और दीप दान करने से मनोहारी नजारा बना गया। आरती में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, वरिष्ठ बीजेपी नेता विनोद गुप्ता आदि के साथ सैकडों लोग शामिल रहे। अब अटल घाट पर गंगा आरती नियमित करने की तैयारी भी चल रही है।
श्रीमद् भागवत परिवार सेवा समिति और जिला प्रशासन द्वारा 28 जनवरी को गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर मां गंगा की महा आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर महा आरती के साक्षी बनें और मां गंगा में दीपदान कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। आयोजन प्रमुख आचार्य शिवाकांत महाराज ने बताया कि शहर के प्रमुख घाटों पर काशी और हरिद्वार की तर्ज पर गंगा आरती की योजना बनाई जा रही है। जिसके तहत अटल घाट पर गंगा मां की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और दीप दान कर मनोहारी नजारा प्रस्तुत किया। रोशनी से घाट जगमग किए गए।
ऐसा नजारा शहर में शायद पहली बार देखने को मिला। हरिद्वार और काशी में होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। अब कानपुर के अटल घाट पर भी इसी तर्ज पर प्रतिदिन गंगा आरती होगी। गंगा आरती को भव्य बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button