हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
जन एक्सप्रेस/अतिथि कुमार शर्मा
प्रतापगढ़। प्रखंड संडवाचंद्रिका प्रतापगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के निर्देशन में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम संचालन अध्यक्ष सुनील सिंह जी के द्वारा हुआ प्रत्येक वर्ष की भांति हिंदू समाज की जनजागृति के लिए यह आयोजन चल रहा है जिसमे समाज के सभी वर्गों के प्रबुद्ध लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है।
शोभायात्रा के रास्ते पर जगह जगह लोगो ने जलपान की सुंदर व्यवस्था की पुलिस प्रशासन ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया। शोभायात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने में रामदेव शर्मा राहुल सिंह ,केशव मिश्र ,भोला वर्मा ,अखिलेंद्र सिंह, मुकेश फौजी भोला मिश्र नरसिंह बहादुर सिंह आदि ने अपना बहुमूल्य समय व सहयोग प्रदान किया। संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र, चंदन, संगठन मंत्री दीपक दुबे संयोजक व महिला शक्ति की तरफ से पूनम पांडे अपने टीम के साथ मौजूद रही।






