उत्तर प्रदेशमड़ियाहूंराज्य खबरें

मड़ियाहूं में ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ रैली का सफल आयोजन

जन एक्सप्रेस/मड़ियाहूं: शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के तहत जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र, रामनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि शिक्षा ही उन्नति की असली कुंजी है और समाज को सशक्त बनाने के लिए हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।

रैली में शामिल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस अवसर पर रामनगर खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजेश सिंह सहित शिक्षकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय कदम बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button