उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा अध्यक्ष से की भेंट

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और लोस अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।






