उत्तराखंडदेहरादून

राइफल फंड बना सहारा: निर्धनों को 1.35 लाख की आर्थिक मदद

अब तक 11.05 लाख की सहायता, जरूरतमंदों को मिल रहा संबल

जन एक्सप्रेस देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प “सबका साथ, सबका विकास” को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में राइफल क्लब फंड गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के लिए राहत का मजबूत जरिया बनता जा रहा है। मंगलवार को इस फंड से 6 जरूरतमंद लोगों को कुल 1.35 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

सहायता पाने वालों की कहानियाँ बनीं मिसाल

मीनाक्षी रतूड़ी को पति की मृत्यु के बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए ₹25,000 ,शारदा देवी (कैंसर पीड़ित) और दीपा देवी (बीमार) को इलाज हेतु ₹25,000-₹25,000 ,इजाजुद्दीन को बेटी की शादी के लिए ₹25,000 ,जितेन्द्र (दिव्यांग) को बिजली बिल भुगतान हेतु ₹25,000 ,अब्दुल रहमान (दिव्यांग) को स्वरोजगार के लिए ₹10,000 सभी लाभार्थियों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें नया हौसला और आत्मनिर्भरता की राह मिली है।

डीएम सविन बंसल का संदेश: “लक्सरी नहीं, जन कल्याण प्राथमिकता” जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा, हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। राइफल क्लब फंड का उपयोग केवल दिखावे या विलासिता में नहीं, बल्कि ज़रूरतमंदों की वास्तविक मदद में हो रहा है।”उन्होंने बताया कि यह सहायता अभियान मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है, जिसमें ज़मीनी स्तर पर अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है।

अब तक 11.05 लाख की सहायता वितरित

राइफल क्लब फंड से पूर्व में भी अनेक लोगों और संस्थाओं को सहायता दी जा चुकी है, जिनमें प्रमुख रूप से: ,प्रेमनगर झुग्गी बस्ती में बालवाड़ी की मरम्मत हेतु ₹1.30 लाख ,विधवा महिला का विद्युत बिल चुकाने को ₹18,000 ,अनाथ अदिति के पिता के बैंक ऋण हेतु ₹50,000 ,स्वरोजगार हेतु ₹30,000 ,सरस्वती शिशु मंदिर, भोगपुर को परिवहन हेतु ₹5.73 लाख ,1959 से संचालित है राइफल क्लब फंड इस फंड में शस्त्र लाइसेंस, नवीनीकरण एवं श्रेणी परिवर्तन जैसे कार्यों से प्राप्त शुल्क जमा होता है। अब यह फंड गरीब, असहाय और दिव्यांगजनों की सहायता में एक संवेदनशील पहल के रूप में तब्दील हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button