कानपुर

कानपुर:13 दिन से गायब छात्र का मिला शव…

कानपुर। अर्मापुर थानाक्षेत्र से 13 दिन से गायब इंटर के छात्र का दादानगर लोहे के पुल के पास शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये था मामला

अर्मापुर से एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र ने परिजनों के नाम एक सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने नहर में कूदने की बात की है। छात्र के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि मामला ऑनलाइन पैसे ट्रांजैक्शन करने व ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद पिता की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने घर छोड़ दिया है।

सुसाइड नोट में छात्र ने पिता से माफी मांगी है। उसने लिखा है कि- ‘पापा, सॉरी आज फिर मुझसे गलती हो गई है। मुझे पता है कि आप दो-तीन दिनों तक गुस्सा करने के बाद नार्मल हो जाते हो। लेकिन मैं आज अपनी नजरों में बहुत गिर गया हूं। मम्मी को संभालिएगा। उनकी आंख में आंसू नहीं आने दीजिएगा। पापा खुश रहा करिए आपकी हंसी बहुत प्यारी है।’ इसके बाद उसने सुसाइड नोट में नहर में कूदकर जान देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button