मनोरंजन

इंटरनेट पर फिर उड़ी अभिनेत्री कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें…

एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने इंटरनेट पर चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री को पटना में के इवेंट में हिस्सा लेते हुए देखा गया। इस इवेंट से कैटरीना की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसके बाद लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। बता दें, इससे पहले भी कई बार कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो चुकी हैं। कैटरीना के अलावा अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं।
टाइगर 3 अभिनेत्री बीते दिन पटना में एक ब्रांड के इवेंट में भाग लेने पहुंची थी। अभिनेत्री ने इवेंट में भाग लेने के लिए एथनिक फिनिशरी फ्लोर-लेंथ गुलाबी और मैरून अनारकली सूट-सलवार का चुनाव किया था। इवेंट में एंट्री लेने के दौरान की अभिनेत्री की कुछ वीडियो सामने आई हैं। इन वीडियोज में, कैटरीना दुपट्टे से अपने पेट को ढकती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इस हरकत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और फिर सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की खबर फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कैटरीना के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान, अगर वह सच में है तो मैं बहुत रोमांचित हूं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button