8 चीते तो आ गए लेकिन 8 सालों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नामिबिया से लाए गए 8 चीतों को श्योपुर के कूनो उद्यान में छोड़ा। हालांकि, इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। पहले तो इस पर क्रेडिट लेने की होड़ मची। बाद में राहुल गांधी ने इसे रोजगार से जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार अब तक क्यों नहीं आए हैं? अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि 8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आए?
कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस को ट्रेंड कराया जा रहा है। आपको बता दें कि विपक्ष लगातार ये आरोप लगाता रहा है कि भाजपा ने 2014 में चुनावों के दौरान यह कहा था कि 1 साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। ऐसे में 8 सालों में 16 करोड रोजगार होने चाहिए। वहीं, वर्तमान में देखे तो कांग्रेस से भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस के राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे के साथ-साथ नफरत को बढ़ाने का आरोप लगा रही है। इससे पहले जयराम रमेश ने जीता प्रोजेक्ट को लेकर मनमोहन सिंह के कार्यकाल में किए गए कामों का जिक्र किया। उन्होंने आज के कार्यक्रम को पूरी तरह से तमाशा बता दिया।






