उत्तर प्रदेशसीतापुर
सीएचसी में मिली कमी निर्देशों से साथ काटा गया कई कर्मचारियों का वेतन

जन एक्सप्रेस सीतापुर । जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पुरूष एवं महिला चिकित्सालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओ0पी0डी0, आई0पी0डी0, महिला वार्ड, लेबर रूम, पैथॉलोजी, आयुष्मान वार्ड, होम्योपैथिक विभाग आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये। चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये तथा अवस्थापना सुविधाओं में सुधार किया जाये। शौचालय सहित अन्य सभी स्थलों पर सफाई का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी डेंटिस्ट नीतू का आज का वेतन काटे जाने के निर्देश दिये। बी0पी0एम0 अंजली सिंह का 15 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निरन्तर भ्रमणशील रहें, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि बेडशीट नियमित रूप से बदलवायी जाये। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित यूनीफार्म में रहें। डिलीवरी रजिस्टर का पूरा विवरण दर्ज कराया जाये तथा जन्म पंजीकरण प्रमाण-पत्र डिस्चार्ज के समय ही उनके परिवारजन को दे दिया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं कर्मिकों का विवरण सभी वार्डों में चस्पा किया जाये।महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सी0बी0सी0 मशीन, चिकित्सक कक्ष, लेबर रूम, फार्मासिस्ट कक्ष आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय में मिल रही सेवाओं के विषय में मरीजों से वार्ता कर फीडबैक भी लिया। लेबर रूप रजिस्टर एवं पैथॉलाजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा एवं निर्देश दिये कि रिपोर्ट आने में लगने वाले समय का विवरण प्रदर्शित किया जाये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।






