देश

इंजीनियर देश के विकास की हैं रीढ़: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

जबलपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं। शुक्ल ने आज यहाँ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के लोकल सेंटर में तीन दिवसीय 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने समाज में इंजीनियरों की भूमिका के बारे में बोलते हुए कहा कि इंजीनियरों के पास ज्ञान है, क्षमता है। वे समाज के हर वर्ग के लिए अपना योगदान देते हैं।

इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ता राज्य है, जिसमें इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने “शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीस” थीम पर आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में कहा कि प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कांग्रेस में प्रस्तुत रिसर्च पेपर्स का अध्ययन किया जाएगा और इसका उपयोग शासन के लाभ के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button