देश
हर विधानसभा क्षेत्र एक पुलिस जिला होगा : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी । मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम के हर विधानसभा क्षेत्र को एक पुलिस जिला बनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रकार गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरी में अब तक चार जिले हैं। इन 4 जिलों में अलग-अलग डीसीपी की व्यवस्था है। अब विधानसभा क्षेत्रों के होने जा रहे डीलिमिटेशन के तहत गुवाहाटी में विधानसभा क्षेत्र की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो जाएगी। जिस कारण अब गुवाहाटी में पांच पुलिस जिले बनाये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवाहाटी में फिलहाल थाना की संख्या 19 है। जिसे, बढ़ाकर 34 कर दिया जाएगा। गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरी के अधीनस्थ स्थित सभी पुलिस चौकियों को पुलिस थाना में बदल दिया जाएगा। इसके साथ ही नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएगी।






