देश

मोर्चरी पर धरना लगाकर हॉस्पिटल पर कार्रवाई के लिए अड़े परिजन

बीकानेर । संभाग मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले पर शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है। डॉक्टर-हॉस्पिटल पर कार्रवाई के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने पर परिजन अड़ गए। मामले को बढता देख कलेक्टर सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की लेकिन बातचीत बेनतीजा निकली। इस मामले में प्रसूता हीना मेघवाल की मौत के लगभग 36 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका है।

परिजन इस बात पर अड़े हैं कि पहले डॉक्टर और हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई हो। उसके बाद ही पोस्टमार्टम करवाकर शव लेंगे। इसके लिए मंगलवार शाम को जब एडीएम, एसडीएम, सीओ स्तर के अधिकारियों के हस्तक्षेप से कोई समाधान नहीं निकला तो कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल बुधवार को बातचीत करने हॉस्पिटल पहुंचे। यहां कांग्रेस नेता मदन मेघवाल, भाजपा नेता चंपालाल गेदर सहित कई नेता पहुंचे। मृतका के परिजनों से लंबी बातचीत हुई लेकिन बेनतीजा रही। परिजन मोर्चरी के आगे पड़ाव डाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button