नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में स्पेशल स्याही वाले पेन से वोट डाल रहे सांसद

जन एक्सप्रेस / नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया, जिसके बाद संसद में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डाला, इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों ने मतदान किया।

इस चुनाव की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सांसदों को एक विशेष प्रकार की स्याही वाले स्पेशल पेन से ही वोट डालना होता है। इस बारे में जानकारी लोकसभा की पूर्व सचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने दी है। यदि कोई सांसद उस निर्धारित पेन का उपयोग नहीं करता है, तो उसका वोट अमान्य माना जाता है। यही कारण है कि 2017 में 11 वोट और 2022 में 15 वोट अमान्य घोषित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button