पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बीसलपुर। जनपद की तहसील बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने देर रात्रि कमरे में कुंड में दुपट्टे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली इसके बाद युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। पिता की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसैया जलालपुर निवासी रामऔतार ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र ओमप्रकाश उम्र 30 वर्ष का विवाह 5 साल पहले थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम सुमेर नगर की आरती के साथ हुआ था। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी आरती आए दिन उनके लड़के को प्रताड़ित करती थी। जिसके चलते उनके बेटे ने देर रात्रि घर के कमरे में कुंड में दुपट्टे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।






