फवाद खान के साथ कर रहे फिल्म डेब्यू
नई दिल्ली । पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम खेल की दुनिया के बाद बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अगले कुछ महीनों में उनकी लॉलीवुड यानी कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप रेटेड एक्टर फवाद खान के साथ पहली फिल्म रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। वहीं, फवाद खान ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म को फैसल कुरैशी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि, टीजर 9 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले वर्ष रिलीज होगी।
बड़े पर्दे पर नजर आएंगे वसीम अकरम
फवाद खान और वसीम अकरम मच अवेटेड फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह पहली बार होगा जब वसीम अकरम के एक्टिंग की दुनिया में अपना दमखम दिखाएंगे। वैसे तो कैमरा फेस करना वसीम अकरम के लिए नई बात नहीं है। इससे पहले वह बतौर होस्ट कई पाकिस्तानी शो कर चुके हैं। लेकिन, अदाकारी में वह कितने माहिर हैं, इसका खुलासा तो 21 अप्रैल, 2023 को होगा, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह होगी फिल्म की स्टार कास्ट
फवाद खान और वसीम अकरम के अलावा फिल्म में शनायरा अकरम, मिकल जुलफिकर, आयशा ओमर, जावेद शेख, जॉन रैंबो, गोहर रशीद, हीना दिलपैजर, शयान खान, मणि, किरण मलिक, अली सफीना, मरहूम अहमद बिलाल, अदनान जफर, शफत अली और अदकस वसीम हैं।
फवाद खान की झोली में है कई बड़े प्रोजेक्ट्स
फवाद खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ मूवी में माहिरा खान के अपोजिट नजर आएंगे। यह पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, जो कि अगले महीने अक्टूबर में रिलीज हो रही है। ट्रेलर फैंस के बीच जबरदस्त हिट है।






