देश

डीएम ने नवनिर्वाचित मेयर उपमेयर,वार्ड पार्षदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सहरसा । नगर निगम चुनाव में नवनिर्वाचित मेयर उपमेयर एवं सभी 46 वार्ड पार्षद को विकास भवन के सभागार में मंगलवार को डीएम वैभव चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मेयर बैन प्रिया को डीएम ने शपथ दिलाई।तत्पश्चात उपमेयर परवेज हयात ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण किया।वही सामूहिक रूप से सभी 46 वार्ड पार्षदो को शपथ दिलाई गई।इस मौके पर डीएम ने नवनिर्वाचित मेयर, उपमेयर व पार्षदों को बधाई व शुभकामना दी।वही सभी सदस्यो को एक साथ मिल जुलकर सहरसा नगर निगम को सुन्दर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

नगरपालिका द्वारा दिये गए निहित अधिकार एवं कर्तव्यों का बेहतर ढंग से पालन करें।जिससे किसी भी सदस्य को कोई नुकसान या कठिनाई का सामना नही करना पड़े।शपथ ग्रहण के बाद मेयर बैन प्रिया ने कहा कि सबसे पहले प्रशासन के सहयोग से सबको साथ लेकर चलना है।इसके साथ सबसे पहले शहर में व्याप्त जलजमाव की समस्या का त्वरित समाधान किया जाना है।

उन्होने कहा कि मॉनसून गिर गया है।अभी जल्दबाजी में कोई ठोस कदम नही उठाकर वैकल्पिक व्यवस्था कर जलजमाव की समस्या का निदान करुँगी।इसके बाद अतिक्रमण तथा जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा।उन्होने कहा कि हमें सहरसा को स्वच्छ समृद्ध तथा सुन्दर सहरसा बनाना है। इसके लिए सबका साथ देने का आह्वान किया।उपमेयर परवेज हयात गुड्डू ने कहा कि शहर की सबसे मुख्य समस्या जलजमाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button