खेल
फॉर्म और प्रदर्शन अच्छा, फिर भी नहीं मिली टी-20 वर्ल्ड कप में जगह
टी 20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टी-20 विश्व कप इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। भारतीय टीम पर इस पर प्रदर्शन का ज्यादा दबाव ही रहेगा। लोगों को इस बात की उम्मीद है कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, हाल में ही संपन्न हुए एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिसके बाद से कई सवाल भी खड़े हुए। वहीं, टीम इंडिया के चयन के बाद भी सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ा सवाल यह भी आ रहा है कि टी-20 विश्वकप के लिए शिखर धवन को टीम में जगह क्यों नहीं मिली है? लोगों की दलील यह भी है कि शिखर धवन की उपस्थिति से भारत के लिए ओपनिंग की समस्या खत्म हो सकती थी।






