गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति गर्मायी हुई है और सभी दलों के नेता लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। आज का दिन तो गुजरात के लिए काफी अहम है क्योंकि एक साथ कई बड़े नेताओं के कार्यक्रम यहां हैं। प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से महापौरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी गुजरात पहुँच रहे हैं जहां पर वडोदरा में वह टाउन हॉल बैठक करेंगे। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुजरात के दौरे पर पहुँचे हैं। नड्डा ने गांधीनगर के पास भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यक्रम में ई-बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और किसानों के हित में मोदी सरकार की ओर से उठाये गये कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में बात तो सभी करते थे लेकिन मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए पहुंचाने का काम किया।
JAN EXPRESS
जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद
हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है।
हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ!
सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Related Articles
Check Also
Close






