देश

सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। राज्य के रिटायर्ड कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली कर दी गई है। इस तरह राज्य के रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन दी जाएगी। यह फैसला राज्य के लाखों पूर्व कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होने वाला है।

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि धार्मिक ग्रंथ को ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी भी दी गई। वहीं, मोहाली में मेडिकल कॉलेज के नई जगह की स्वीकृति देने का भी फैसला लिया गया।

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। आज भगवंत मान जी ने वादा पूरा किया। पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। नई पेंशन स्कीम नाइंसाफी है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button