देश

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया

जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीयता से जुड़े रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत में अपनी मौलिक दृष्टि से देश को वैश्विक पहचान दी। उन्होंने स्व. टाटा के औद्योगिक और सामजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए कहा कि वह दूर दृष्टि वाले उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले लोकप्रिय उद्यमी थे। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। टाटा का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button