अडानी की लूट के खिलाफ होगा आंदोलन : भुनेश्वर प्रसाद मेहता

हजारीबाग । सीपीआई के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरे देश में न सिर्फ कोयला खदान बल्कि उर्जा, हवाई अड्डा, बंदरगाह सहित कई परियोजनाएं बिना सोचे समझे अडानी को दे दिया है। सरकार ने अडानी को झारखंड के 26 कोल ब्लाक दे दिया गया। इनमें हजारीबाग के केरेडारी और बड़कागांव के भी कोल ब्लाक हैं। इससे हजारों लोग विस्थापित होंगे। बड़कागांव और केरेडारी की जो जमीन है वह बहु फसली जमीन है जिस पर किसान धान, गेहूं, सब्जी और अन्य अनाज पैदा करते हैं। भुनेश्वर प्रसाद मेहता रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अगर अडानी इनके जमीन को ले लेती है तो पूरा गांव विस्थापित हो जाएगा और किसान दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हो जाएंगे। मेहता ने कहा कि झारखंड विस्थापित संघर्ष समिति जिसका मैं अध्यक्ष हूं सभी वामपंथी, जनवादी राजनीतिक दलों, सामाजिक, सांस्कृतिक और लेखकों के संगठन को लेकर के एक बड़ा आंदोलन हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में किया जाएगा। इसकी शुरुआत केरेडारी के गोंदलपूरा से आगामी सात मई को होगी, जहां अदानी के खिलाफ 12 अप्रैल 2023 से सैकड़ों लोग धरना पर बैठे हुए हैं।
यहां पर एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। सभा में पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, विस्थापन आंदोलन के नेत्री वाशवी कीड़ों, सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, मार्क्सवादी समन्वय समिति के नेता शांतनु मुखर्जी, आरजेडी के राज्य उपाध्यक्ष राजेश यादव जदयू के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा रहेंगे।






