मतदाता सूची सत्यापन की बैठक में दावे–आपत्तियों की हुई समीक्षा

जन एक्सप्रेस।चौक/महराजगंज। नगर पंचायत चौक कार्यालय में आज मतदाता सूची के पुनरीक्षण, सत्यापन और अद्यतन प्रक्रिया को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. सहित संबंधित अधिकारियों ने वार्ड नंबर 4 सेनानी नगर तथा वार्ड नंबर 7 महाराणा प्रताप नगर की मतदाता सूची से जुड़े दावों, आपत्तियों और सुधार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान बी.एल.ओ. ने घर-घर सर्वे की प्रगति की जानकारी दी, जबकि बी.एल.ए. ने सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने सभी नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव होती है और इसके लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में सभासद त्रिभुवन वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।






