देश

हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के लिए किए कार्य: मुख्यमंत्री

सिरसा । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की 55 कनाल 7 मरले जमीन गुरुद्वारा कमेटी के नाम करने की घोषणा के बाद सिख समुदाय के अलावा सिरसा निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस कार्यक्रम में कालांवाली विधानसभा से वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेंद्र देसूजोधा भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री सैनी ने देसूजोधा को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब प्रदेशाध्यक्ष बना था, तब मैंने देसूजोधा से संपर्क किया था। देसूजोधा मेरे पुराने मित्र हैं। आज वह भाजपा में अपने साथियों के साथ शामिल हो गए हैं, उनका मैं धन्यवाद करता हूं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बाद शपथ लेने के बाद पहला काम किसानों के लिए निधि राशि की है। गरीब लोगों को प्लाट देने का काम प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत श्रमिकों के खातों में प्रदेश सरकार ने पैसे डाले है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब लोगों को प्लाट दिए गए है। सैनी ने कहा कि 1.80 लाख से कम आय वालों लोगों के घरों की छतों पर सौलर पैनल लगाए गए हैं। नायब सैनी ने बिजली मुद्दे पर पिछली सरकार को भी कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के बिजली के बिलों को कम करने का काम किया है। सरपंचों की मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने 21 लाख की राशि खर्च करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने गुरुद्वारा श्रीचिल्ला साहब की जमीन को गुरुद्वारा के नाम करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button