देश

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट किया रद्द

भिवानी । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2022 में हुई एचटेट की परीक्षा के 306 परीक्षार्थियों के परिणाम को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम इसलिए रद्द किया कि वे बोर्ड में बॉयोमेट्रिक हाजिरी के लिए उपस्थित नही हुए।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2022 में एचटेट की परीक्षा करवाई थी। परीक्षा के बाद बोर्ड की नीति है कि वे बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाते है, ताकि रिजल्ट के बाद किसी प्रकार की कोई चूक ना हो। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट घोषित किया तो उस दौरान 306 परीक्षार्थियों के रिजल्ट रोक लिया था। उन्होंने 306 परीक्षार्थीयो को नोटिस दिया कि वे बोर्ड में उपस्थित होकर अपनी बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगा के यह तस्दीक करवाएं कि परीक्षा के दिन वही परीक्षा देने के लिए आये थे। तसदीक के लिए वे लोग बोर्ड के नोटिस के बाद भी नही पहुंचे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षाबोर्ड चैयरमैन वीपी यादव ने बताया की बोर्ड ने 3 बार नोटिस दिया और उन्हें बुलाया, लेकिन वे लोग बार-बार नोटिस के बाद भी नही पहुंचे। इस पर बोर्ड ने फैसला लिया और 306 परीक्षार्थियों के रिजल्ट ही रद्द करने का फैसला ले लिया। बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि पर्याप्त समय देने पर भी वे लोग बॉयोमेट्रिक हाजिरी के लिए नही आये, इसलिए उनका परिणाम रद्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button