विदेश

राष्ट्रपति चुनने पर इसका क्या पड़ेगा असर

मध्यावधि चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए लाखों अमेरिकी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव पर न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की भी निगाहें टिकी है। मिड टर्म इलेक्शन सत्ता पर काबिज जो बाइडेन के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक अग्निपरीक्षा सरीखा है। कहा जाता है कि इस चुनाव के नतीजों से ही 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी तय होगी। ऐसे में आपको बताते हैं कि क्या है अमेरिका में हो रहा मध्यावधि चुनाव और इसका 2024 के राष्ट्रपति चुनने पर क्या असर पड़ेगा।

क्यों हो रहे हैं मध्यावधि चुनाव

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2022 अगले कुछ वर्षों के लिए देश में राजनीति को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के मध्य में होते हैं। चूंकि पिछला राष्ट्रपति चुनाव 2020 में हुआ था, मध्यावधि 2022 में हो रहा है। प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का कार्यकाल केवल दो वर्ष का होता है, इसलिए 435 सीटों के सभी सदस्य फिर से चुने जाते हैं।

अगले राष्ट्रपति चुनाव पर क्या होगा असर?

गवर्नरो और अन्य स्थानीय अधिकारियों के लिए अलग-अलग चुनाव होते हैं। इस साल मतदान 8 नवंबर को है। ये चुनाव मौजूदा प्रशासन का आकलन हैं। पेट्रोल की कीमतों में तेजी और महंगाई के बीच बाइडेन के प्रशासन को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की बहुत कम संभावनाएं हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की है कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह भाग लेना चाहते हैं।

कब आएंगे नतीजे?

अमेरिका के चुनाव अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया सीनेट चुनावों में अंतिम परिणाम स्पष्ट होने में कुछ दिन लग सकते हैं। परिणामों का सही समय राज्य पर निर्भर करता है। मतों की गणना कब और कैसे की जाती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button