उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी के जंगलो में आग से छाई धुंध

जन एक्सप्रेस उत्तरकाशी:उत्तरकाशी के जंगलों और आसपास के इलाकों मे आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, खासकर डुंडा और मुखेम रेंज में, जहाँ कई हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं, जिससे उत्तरकाशी शहर और उसके आसपास के इलाकों मे धुंध छा राखी है आग से जहां एक तरफ चारों और धुंध छाई हुई है वही वन संपदा को नुकसान हो रहा है; वन विभाग आग बुझाने में जुटा है, लेकिन यह समस्या लगातार बनी हुई है।जिले में शीतकाल की दस्तक के बावजूद जंगलों में आग लगने की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। डुंडा और मुखेम रेंज के जंगल पिछले दो दिनों से आग की चपेट में हैं, जिससे कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। आग के कारण जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में धुंध छाई हुई है।बताया जा रहा है कि गत गुरुवार को डुंडा रेंज के धनारी क्षेत्र स्थित फोल्ड, चकोन, भाटगांव और डांडा मांजफ के जंगलों में आग लग गई थी, जिससे कई हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने के बाद नजदीकी क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन ऊपरी जंगलों में आग अभी भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी। यहाँ पेड़ों की जड़ों तक रविवार तक आग सुलगती रही। आग के चलते जिला मुख्यालय सहित डुंडा और धनारी क्षेत्रों में धुंध छाई हुई है। वन कर्मियों का कहना है कि जिले में पिछले दो महीनों से बारिश नहीं होने के कारण आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी डुंडा पूजा चौहान ने बताया कि डुंडा रेंज के जंगलों में लगी आग को बुझा दिया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार तक डुंडा रेंज में कहीं भी आग की कोई घटना सामने नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button