देश
PM मोदी ने कहा ये है स्वास्थ्य और शिक्षा का डबल गिफ्ट
विजयादशमी के दिन पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश को एक नहीं बल्कि कई योजनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। जयराम ठाकुर ने कहा पहले एम्स का मतलब दिल्ली जाना होता था। लेकिन पीएम मोदी ने हिमाचल की जनता का दर्द समझा और एम्स को बिलासपुर ले आए। यह हमें हमेशा याद दिलाएगा कि किसके नेतृत्व ने हमें ताकत दी। बिलासपुर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा विजयादशमी के अवसर पर आज उद्घाटन की गई विकास परियोजनाएं ‘पंच प्राण’ का पालन करके एक विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आज बिलासपुर को शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का दोहरा उपहार मिला है.






