आईआईटी इंजीनियर विकास अब अमेजॉन में देंगे सेवा
पत्रकार संतलाल सोनी के पुत्र है विकास

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर इमामपुर गांव निवासी पत्रकार व ग्राम प्रधान संतलाल सोनी का होनहार पुत्र विकास सोनी जो इसी मिट्टी धूल में पल बढ़कर पहले तो अपने आईआईटी इंजीनियर बनने के सपने को साकार किया। उसके बाद अब वह मल्टीनेशनल कंपनी अमेजांन में सेवाएं देना शुरू कर दिया है। जिसके बदले कंपनी उन्हें लाखों का पैकेज प्रदान कर रही है। विकास की प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालयों तथा उसके बाद ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन से 12 वीं तक शिक्षा पूरी की। उसके बाद आईआईटी की परीक्षा पास कर वह 2019 में दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल किया। बाद में उसे सिविल सेवा में जाने का जूनून चढ़ गया। वह दिल्ली में रहकर तैयारी करने लगे। वह पाँच प्रयासों में से चार बार मुख्य परीक्षा भी दिया। इधर परिवार के लोग चाहते थे कि वह अपने देश में ही रहकर नौकरी शुरू कर दे। सिविल सर्विसेज में असफलता मिलने के बाद विकास ने अमेजान कंपनी का प्रस्ताव स्वीकार कर सोमवार को कंपनी ज्वाइन कर लिया। उसके इस कृत्य से परिवार में खुशी का माहौल है।






