इंटर कॉलेज की प्रवक्ता ने प्राचार्य पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
कहा छात्राओं को गुमराह कर दर्ज करा रहे फर्जी मामले
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। सआदात इंटर कॉलेज की चित्रकला की प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह विद्यालय की छात्राओं के माध्यम से उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही हैं। प्रधानाचार्य का मकसद है कि वह विद्यालय छोड़कर अपने घर वापस लौट जाये। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
सआदत इंटर कॉलेज में माहे नूरी नाज चित्रकला की प्रवक्ता हैं। उनका कहना है कि वह प्रयागराज की रहने वाली है। विद्यालय में सबसे वरिष्ठ हैं। इसीलिए तैनाती के साथ ही उनके खिलाफ प्रधानाचार्य और विद्यालय के स्टाफ ने तरह-तरह का खड्यंत्र रचना शुरू कर दिया। विद्यालय की एक छात्रा को मेरे खिलाफ भड़काया और उसे मेरे क्लास रूम में भेज कर मुझ पर हमला करवाया। मेरी बेइज्जती कराई वीडियो बनवाया। छात्रा ने क्लास रूम से बाल पड़कर मुझे घसीटते हुए बाहर लाई तब तक कुछ लोगों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस बुलवाई इसके बाद छात्रा के चंगुल से मैं मुक्त हुई। घायल होने की वजह से पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर मुझे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा भेज दिया।
जब प्रधानाचार्य को महसूस हुआ कि इस मामले में वह खुद फंस सकती हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने छात्रा को मेरे खिलाफ भड़का कर फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दी। छात्रा के हमले में मुझे गंभीर चोटें आई थी और मेरे कपड़े फट गए थे। सबूत के तौर पर लड़की की ओर से की गई मारपीट व लड़ाई झगड़ा की वीडियो मेरे पास मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने मेरी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। महिला प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है। उसकी हत्या की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।






